Sunday, February 10, 2019
how to delete massege from facebook
https://youtu.be/Q3D8IyPm44I
Saturday, February 9, 2019
जहरीली शराब का UP व उत्तराखंड में कहर, इतने लोगो की गई जान, शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप
हरिद्वार: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब कहर बरसा रही है. दोनों राज्यों में कई लोगों की मौत हो गई. हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से विभिन्न गांवों के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस घटना में मृतकों की संख्या बढऩे की भी आशंका है क्योंकि शराब पीने से कई अन्य बीमार भी हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. गैर आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या छह से अधिक है.
उधर, नागल और गागलहेड़ी क्षेत्र में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर की हालत गंभीर बनी हुई है. यहां जहरीली शराब पीने से दिन निकलते ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोलह लोगों की मौत हो गई है. वहीं तकरीबन दस से भी ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौत से इलाके में हडकंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इन सभी लोगों की मौत शराब पीने के कारण हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल की. पुलिस के मुताबिक जहरीली शराब होने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. सीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
Subscribe to:
Comments (Atom)


